September 10, 2026 00:28:23
लुधियाना में सड़क पर जा रही स्कूटी में हुआ धमाका, टंकी के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक झुलसा

लुधियाना में सड़क पर जा रही स्कूटी में हुआ धमाका, टंकी के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक झुलसा

Aug17,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर शनिवार को चलती स्कूटी में आग लग गई। आग लगते ही स्कूटी में ब्लास्ट हो गया। एक्टिवा सवार युवक खुद को संभाल पाता, इससे पहले ही वह आग में बुरी तरह झुलस गया। स्कूटी के पास जा रहे एक बाइक सवार का भी संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह भी घायल हो गया।राहगीरों की मदद से एक्टिवा सवार को प्राथमिक उपचार देकर सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गोबिंदप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गोबिंद सलेम टाबरी इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था। उसने दुगरी के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराया था। वह जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर चढ़ा ही था कि कुछ दूरी पर स्कूटी के इंजन में आग लग गई। आग लगने से गोबिंदप्रीत करीब 30 फीसदी जल गया। घटना के समय गोबिंदप्रीत के कपड़ों में आग लग गई। वह तड़पता हुआ पुल पर काफी दूर तक भागता रहा। लोगों की मदद से उसके कपड़े फाड़कर निकाले गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Explosion-In-A-Scooty-Going-On-The-Road-In-Ludhiana-Fire-Broke-Out-Due-To-Short-Circuit-Near-The-Tank-One-Burnt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026