लुधियाना। लुधियाना की सेंट्रल जेल में किसी बात को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान आरोप है कि 20 बंदियों ने एक बंदी को घेरकर उस पर सुइयों से हमला कर दिया। जख्मी के सिर और कंधे पर टांके लगे हैं। जख्मी युवक की पहचान प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। प्रभजोत ने कहा कि वह खाना खाकर अपनी बैरक की तरफ जाने लगा था। तभी एंटी पार्टी के कुछ युवकों ने उसे कोई कमेंट्स किय़ा। उसने जब उनका विरोध किया तो करीब 20 से 25 युवकों ने उस पर धावा बोल दिया। उसने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों के हाथ में सूए थे। इस कारण उन लोगों ने उसके सिर और कंधे पर लगातार 5 से 7 मिनट तक वार किए। उसने शोर मचाया लेकिन उसे बचाने के लिए जेल का कोई पुलिस कर्मी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। खून से जब वह लथपथ हो गया तब उसे प्राथमिक उपचार के लिए जेल अंदर बने अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ती देख उसे सिविस अस्पताल भेजा गया है। प्रभजोत ने कहा कि वह जेल में NDPS एक्ट केस में बंद है। इस मामले संबंधी वह पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि हमलावरों को सजा दी जाए।
Bloody-Clash-Between-Two-Groups-In-Central-Jail-One-Prisoner-Attacked-With-Needles