September 10, 2026 04:46:51
पंखे से लटका मिला महिला का शव:पति करता था मारपीट, 3 साल पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप

पंखे से लटका मिला महिला का शव:पति करता था मारपीट, 3 साल पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप

Aug21,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना  | गांव इकोलाही में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव पंखे से लटकता मिला। ससुराल वाले इसे खुदकुशी बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने तीन डाक्टरों का बोर्ड बनाकर सिविल अस्पताल खन्ना में पोस्टमार्टम कराया।

जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना अमलोह के गांव माजरा मन्ना सिंह वाला के रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन रंजीत कौर की शादी करीब 3 साल पहले खन्ना के गांव इकोलाही में मनजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद बेटा मेहताब सिंह पैदा हुआ, जिसकी उम्र 2 साल है। उसका जीजा मनजीत सिंह अकसर उसकी बहन रंजीत कौर को परेशान करता रहता था। घर में झगड़ा करता था। इसी कारण मायके घर 4 दिन रहने के बाद अभी 19 अगस्त को रंजीत कौर दोबारा अपने ससुराल घर इकोलाही गई थी।

20 अगस्त को फिर मनजीत सिंह ने उसकी बहन से गाली गलौज किया और मारपीट की। उसके जीजा ने शाम को फोन करके उसे कहा कि रंजीत कौर ने फंदा लगा लिया है। जब वे इकोलाही पहुंचे तो देखा कि पीछे वाला दरवाजा खुला था। उसकी बहन के शरीर पर चोटों के निशान थे। इस कारण उन्हें शक हुआ कि उसकी बहन की हत्या करके शव लटकाया गया है। 

सदर थाना के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसएचओ हरदीप सिंह भी मौके पर गए थे। फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई गुरदीप सिंह के बयानों पर आरोपी मनजीत सिंह निवासी इकोलाही के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के आरोपों के चलते महिला के परिजनों की मांग पर डाक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारण भी सामने आ जाएंगे। अगर तथ्य बदले हुए तो धारा में इजाफा किया जाएगा।

Woman-S-Body-Found-Hanging-From-Fan-Husband-Used-To-Beat-Her-Married-3-Years-Ago-Accused-Of-Murder



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026