September 10, 2026 04:45:00
रेप पीड़िता 12 वर्षीय बच्ची का हुआ अबॉर्शन, कोर्ट के आर्डर के बाद हुई कार्रवाई, होगा Dna टेस्ट

रेप पीड़िता 12 वर्षीय बच्ची का हुआ अबॉर्शन, कोर्ट के आर्डर के बाद हुई कार्रवाई, होगा Dna टेस्ट

Aug22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | मेहरबान इलाक़े में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप होने के कारण गर्भपती हो गई थी। जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गर्भपात करवाया। 12 वर्षीय किशोरी के रेप के मामले में जहां किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। किशोरी के साथ हुए रेप के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी के डीएनए के साथ जांच करवाने के लिए भ्रूण को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आज वीरवार को दोनों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिये भेजे जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट आने के पश्चात पता लगाया जा सकेगा कि उक्त आरोपी ने ही किशोरी के साथ रेप किया था या नहीं। इस मामले की जांच मे डाक्टरों का विशेष पैनल भी गठित किया गया था। पुलिस द्वारा पहले ही बच्ची के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

बता दें, 31 जुलाई को थाना मेहरबान की पुलिस ने 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से रेप की एफआईआर दर्ज की थी। इसके अनुसार, बगल के कमरे में रहने वाले युवक ने बच्ची से रेप किया। बच्ची के पेट में उभार देखकर मां को शक हुआ और जांच करवाने पर बेटी गर्भवती पाई गई।इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना कोर्ट ने बच्ची का गर्भपात कराने का आदेश दिया था।

Rape-Victim-12-Year-Old-Girl-Got-Abortion-Action-Taken-After-Court-Order-Dna-Test-Will-Be-Done

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026