रेप केस मामले में चर्चित चेतन बवेजा की सेशन कोर्ट में लगाई जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इस जमानत याचिका पर एडिशन सेशन जज हरबंस सिंह लिखी की अदालत में सुनवाई थी। जिसे माननीय जज की ओर से रिजेक्ट कर दिया गया। गौर हो कि रेप केस की पीडिता लगातार चेतन बवेजा की गिरफतारी को पुलिस स्टेशन व सीपी आफिस के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस अभी तक बवेजा को अरेस्ट नहीं कर पाई है। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने चेतन बवेजा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता का एक लड़का भी है, जिसे उसने चेतन बवेजा का बेटा बताया है।
Chetan-Baweja-Bail-Plea-Rejected-In-The-Sessions-Court-In-The-Rape-Case