September 9, 2026 23:57:26
शादी न करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद को भी लगाई आग, दोनों चंडीगढ़ रेफर

शादी न करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद को भी लगाई आग, दोनों चंडीगढ़ रेफर

Aug30,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। समराला रोड पर एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। उसकी आंखों के सामने प्रेमिका जब तड़प रही थी तो प्रेमी ने खुद को भी आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी-प्रेमिका को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। दोनों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना में युवक करीब 50 फीसदी झुलसा और युवती करीब 40 फीसदी झुलसी बताई जा रही है। समराला की रहने वाली 27 वर्षीय जसप्रीत कौर के अनुसार वह लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत सिंह निवासी पंजाबी बाग खन्ना से हुई थी। उसका हर्षप्रीत के घर भी आना जाना था। लेकिन बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसे इमोशनली टॉर्चर करने लगा था।

घर बुलाकर लगाई आग

जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से बाइक की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एम्बुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने डरते हुए अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एम्बुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

बयानों पर लगाया पांव का अंगूठा

इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी जसप्रीत कौर के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए हैं। सिटी थाना पुलिस ने चंडीगढ़ अस्पताल जाकर जसप्रीत के बयान दर्ज किए। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जब बयानों को तस्दीक करने के लिए साइन करवाए जाने थे, तो जसप्रीत के हाथ झुलसे होने कारण वह साइन नहीं कर पाई। पांव का अंगूठा लगाकर साइन तस्दीक हुए। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच कर रहे एएसआई हाकम सिंह ने बताया कि आरोपी हर्षप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (जान से मारने की नीयत से हमला) के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल हर्षप्रीत खुद भी उपचाराधीन है। आरोपी प्रेमी के ठीक होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।

For-Not-Marrying-Lover-Burnt-His-Girlfriend-Alive-Set-Himself-On-Fire-Both-Referred-To-Chandigarh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026