September 10, 2026 05:18:20
कांग्रेस नेता के घर नौकरानी ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका था शव, प्रेग्नेंसी स्ट्रिप मिली; 5 साल से कर

कांग्रेस नेता के घर नौकरानी ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका था शव, प्रेग्नेंसी स्ट्रिप मिली; 5 साल से करती थी काम

Aug31,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में शिव विहार के पास एक कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहन सहगल के घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोढ़ल नगर की रहने वाली निकिता के रूप में हुई है। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। लड़की का परिवार यूपी में ही रहता है और वह अपनी बुआ के पास जालंधर में रह रही थी। जानकारी के अनुसार निकिता वर्मा पिछले करीब 5 साल से यहीं काम कर रही थी। बुआ कृष्णा वर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता रोहन सहगल के घर में निकिता काम करती थी। सुबह हमें फोन आया कि हमारी बच्ची ने सुसाइड किया है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। परिवार ने आरोप लगाए हैं कि जहां हमारी बच्ची लटकी हुई थी, जहां पर कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे लगे कि उक्त जगह पर सुसाइड हुआ है। परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची को मारा गया है। हालांकि परिवार ने किसी पर ये आरोप नहीं लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाए। कृष्णा ने सहगल के पूर्व कर्मचारी पर आरोप लगाए हैं।

घटना स्थल से मिली संदिग्ध चीजें

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सुसाइड का है या फिर हत्या का। इस पर पुलिस जांच कर रही है। परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। परिवार ने बताया कि जब पर निकिता का शव बरामद हुआ, वहां से एक प्रेगनेंसी स्ट्रिप भी बरामद की गई है। जिससे पता चल रहा है कि वह गर्भवती थी। हालांकि परिवार ने कहा- इस बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। लड़की की उम्र करीब 22 साल है जो एक बुजुर्ग महिला की देखरेख करती थी। कृष्णा वर्मा ने कहा- एक हफ्ते पहले उसकी बुजुर्ग महिला के साथ लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान थी। सुबह 10 बजे सुसाइड की जानकारी मुझे दी गई।

Maid-Committed-Suicide-At-Congress-Leader-S-House-Dead-Body-Was-Hanged-Pregnancy-Strip-Found-Used-To-Work-For-5-Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026