September 9, 2026 23:56:14
लुधियाना में हुल्लड़बाजों की कारों पर स्टंटबाजी, साउथ सिटी रोड पर सरेआम लगी रेस, सड़क पर किया हंगामा

लुधियाना में हुल्लड़बाजों की कारों पर स्टंटबाजी, साउथ सिटी रोड पर सरेआम लगी रेस, सड़क पर किया हंगामा

Aug31,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की सड़कों पर रात के समय हुल्लबाजों द्वारा कार रेस लगाने का मामला सामने आया है। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। यह वीडियो साउथ सिटी रोड और लाडोवाल के पास का है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक कार का चालान काटा है और उसे जब्त कर लिया है। वीडियो में युवा कारों के साथ खड़े होकर रेस की तैयारी कर रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में दो कारें रेस करती नजर आ रही हैं। कई लोग इस रेस का वीडियो बना रहे हैं। एक व्यक्ति सड़क के बीच में खड़ा होकर टाइमर पर नजर रख रहा है। यह वीडियो 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने एक कार की पहचान कर ली है। कार का चालान काटा गया है। एसीपी ट्रैफिक चिरंजीव लांबा ने कहा कि मुझे एक वीडियो मिला है, जिसमें युवक कार स्टंट और रेसिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह कहां हो रहा है, लेकिन कुछ कारों की नंबर प्लेट लुधियाना की लग रही हैं। पुलिस ने लुधियाना के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव से उन कारों की डिटेल मांगी है। डिटेल मिलने के बाद पुलिस युवकों का भी पता लगाएगी। फिलहाल एक कार का चालान किया गया है।

In-Ludhiana-Hooligans-Stunted-Their-Cars-Openly-Raced-On-South-City-Road-Created-Ruckus-On-The-Road

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026