September 9, 2026 23:57:26
यात्रियों से भरी बस पलटी:कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 35 घायल, हरिद्वार से जा रही थी जम्

यात्रियों से भरी बस पलटी:कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 35 घायल, हरिद्वार से जा रही थी जम्मू

Sep3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  सोमवार देर रात एक बस पलट गई। बस पलटने पर एक कंटेनर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

बस हरिद्वार से जम्मू जा रही थी। घायलों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह बस का टायर पंचर होना बताया जा रहा है।हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ। बस का अचानक एक टायर पंचर हो गया था। सड़क पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर और बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया। बस हरिद्वार से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई थी और जम्मू जा रही थी। बस में करीब 48 यात्री सवार थे थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए और करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जो अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें एक यात्री की मौत हो गई, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। जिसके शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Bus-Full-Of-Passengers-Overturned-Container-Hit-From-Behind-One-Dead-35-Injured-Was-Going-From-Haridwar-To-Jammu

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026