September 10, 2026 06:43:38
पास्टर अलीशा को धमकी- अगर अपने पिता के मर्डर केस में गवाही दी, तो कत्ल कर दिया जाएगा

पास्टर अलीशा को धमकी- अगर अपने पिता के मर्डर केस में गवाही दी, तो कत्ल कर दिया जाएगा

Sep5,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना में चर्च टेंपल ऑफ गॉड के पास्टर अलीशा सुल्तान को 3 अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। अलीशा सरीन ने धमकी देने वालों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौर हो कि करीब सात पहले अलीशा सरीन के पिता सीनियर सुल्तान मसीह की दो अज्ञात बाइक सवारों ने रात आठ स्लेम टाबरी स्थित चर्च के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए उसकी हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि अब इसी कत्ल केस में उन्हें जान से धमकी दी गई है। पास्टर अलीशा सुल्तान ने पुलिस को बताया कि वह चर्च के बाहर खड़े थे। तभी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर 3 पगड़ीधारी व्यक्ति आए। उन्होंने चर्च के बाहर खालिस्तान का नारा लगाया। उन लोगों ने ऊंची आवाज में धमकी दी कि यदि उसने अपने पिता के केस में जगतार सिंह जोहल और उसके साथियों के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी तो उसका भी कत्ल कर दिया जाएगा। अलीशा द्वारा मिली जानकारी के बाद पुलिस ने धारा 232,61(2),352(2) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। चर्च के बाहर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। चर्च के अंदर किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा। पुलिस के अधिकारी अलीशा सुल्तान से पूरे मामले की जानकारी भी ले रहे हैं। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी पुलिस कर्मचारियों ने अलीशा सुल्तान से मिलने नहीं दिया।

पास्टर अलीशा को धमकी- अगर अपने पिता के मर्डर केस में गवाही दी, तो कत्ल कर दिया जाएगा

Pastor-Alisha-Was-Threatened-That-If-He-Testified-In-His-Father-Murder-Case-He-Would-Be-Killed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं