जगराओं | शुक्रवार तड़के खेतों में बने एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और नगदी चुरा ली। जिस वक्त चोरी हुई घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को भनक तक नही और चोर पूरे घर को साफ कर निकल गए। इतना ही नहीं चोरों ने घर की फ्रिज से दूध निकाल कर आराम से पिया और जाते समय खाली ग्लास दीवार पर रखकर फरार हो गए।
एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि घर के मालिक पुरुषोत्तम सिंह निवासी गांव रछीन ने पुलिस को बताया कि वह और उसका चचेरा भाई अपने अपने परिवार के साथ अपने अपने कमरों में सो रहे थे। शुक्रवार की आधी रात को उनके घर में घुसे चोर घर के पीछे बेरी के पेड़ से चढ़ कर घर की दीवार से अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने आराम से खिड़की के नट आदि खोल कर ग्रिल को तोड़ दिया चोरों ने वारदात को इस कदर अंजाम दिया कि परिवार को भनक तक नही लगी। इसके बाद चोर स्टोर रूम के अंदर घुसे और कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी इस दौरान चोर घर से 35-40 तोले सोने के गहने और बीस हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने फिंगर प्रिंट टीम बुला कर चोरों के फिंगरप्रिंट उठा लिये है वही पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
40-Tola-Gold-Missing-From-Home-20-Thousand-Rupees-Stolen-Drank-Milk-Taken-Out-From-The-Fridge