September 9, 2026 23:57:26
मेले से वापिस लौट रहे दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

मेले से वापिस लौट रहे दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

Sep7,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं में आयोजित बाबा रोडे शाह के मेले से वापस रायकोट जा रहे तीन युवकों का एक्सीडेंट हो गया। अधिक स्पीड होने के कारण बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवकों में एक युवक की पहचान शमशेर गांव कालसा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई। घायल युवक का नाम प्रदीप है। खून से लथपथ घायल प्रदीप को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। सिर की हड्डी टूटने के कारण उक्त युवक को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। जानकारी मुताबिक गांव झोरड़ा के समीप पड़ते बसिया गांव के पास शुक्रवार की रात तेज़ रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार तीन दोस्तों में से दो दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना थाना हठुर की पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल प्रदीप की माता ने बताया कि प्रदीप अपने दो दोस्तों के साथ जगराओं के इलाके में एक मेले में से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में वह और उसके दोस्त हादसे का शिकार हो गए। प्रदीप मजदूरी करता है। उसके सिर में गहरी चोटें आई है।

The-Bike-Of-Friends-Returning-From-The-Fair-Collided-With-A-Tree-Two-Youth-Died-One-Was-In-Critical-Condition

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026