September 10, 2026 00:26:45
जगराओं में रेलवे का फाटक गिरा:एक व्यक्ति घायल; फाटक उठते ही क्रॉस किया था

जगराओं में रेलवे का फाटक गिरा:एक व्यक्ति घायल; फाटक उठते ही क्रॉस किया था

Sep7,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं के शेरपुरा रोड पर लगे रेलवे फाटक पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब रेलगाड़ी निकलने के बाद जैसे ही फाटक खुले तो रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे बाइक सवार पर टूट कर गिर गया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। फाटक टूट कर सीधे बाइक सवार के सिर पर लगा। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गया, जिसको लोगों ने नजदीक के ही प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कारवाया।

घायल हुए व्यक्ति की पहचान गुरमीत सिंह निवासी गालिब कलां जगराओं के रूप में हुई। जहां घायल व्यक्ति की हालात ठीक बताई जा रही है। रेलवे फाटक पर इतना रश ना होने के कारण बड़ा हादसा टल गया अगर लोगों की भीड़ होती तो कई लोग घायल हो सकते थे। नई दाना मंडी साइड से जगराओं शहर की तरफ आ रहे बाइक सवार ने फाटक लगे होने के कारण अपनी बाइक फाटको से कुछ कदम पहले ही रोक ली। जैसे ही फिरोजपुर से लुधियाना जाने वाली गाड़ी निकली तो फोरमैन ने रोजाना की तरफ फाटक को ऊपर उठा दिया।

इससे पहले फाटक पूरी तरह से ऊपर उठते बाइक सवार रेलवे लाइन क्रॉस करने लगा जैसे ही बाइक सवार फाटक निकलने लगा फाटक टूट कर उसके सिर पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान अन्य लोग भी डर कर पीछे हट गए जिसके बाद फाटक उठाने की काफी कोशिश की गई लेकिन बहुत समय बाद फाटकों को ऊपर किया गया। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों को काफी समय परेशानी का सामना करना पड़ा।

Railway-Gate-Fell-In-Jagraon-One-Person-Injured-He-Had-Crossed-The-Gate-As-Soon-As-It-Was-Raised

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026