September 11, 2026 01:41:26
ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या:घर में रस्सी से बांधा, महिला से चल बने थे अवैध संबंध, बाइक लेकर निकला था

ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या:घर में रस्सी से बांधा, महिला से चल बने थे अवैध संबंध, बाइक लेकर निकला था

Sep8,2024 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा | गांव बंगी निहाल सिंह वाला में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति को घर में रस्सी से बांधकर उसकी लाठियों और डंडो से बेहरमी से पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थाना रामा पुलिस को शिकायत देकर गांव बंगी निहाल सिंह वाला निवासी सोमा कौर ने बताया कि वह मजूदरी करती है। कल यानि, 7 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसका भाई हरिद्वारा सिंह घर वापस आया था और खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे गांव सुखलधी जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकाल गया। पीड़िता के अनुुसार, उसके मृतक भाई हरिद्वारा सिंह की आरोपी सरदारा सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता आरोपी सरदारा सिंह उर्फ दारा सिंह को पता चल गया था। जिसके चलते उसके भाई और आरोपी सरदारा सिंह उर्फ दारा सिंह के बीच पहले भी तकरारबाजी चलती आ रही थी। पहले भी दो-तीन बार झगड़ा हो चुका था।

इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपियों ने आपस में मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी तलवंडी साबो इशान सिंगला ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

डीएसपी इशान सिंगला ने बताया कि मृतक व्यक्ति की बहन की शिकायत पर आरोपी सरदारा सिंह उर्फ दारा सिंह, उसकी पत्नी के अलावा कुल 11 लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Villager-Beaten-To-Death-Tied-With-Rope-In-The-House-Had-Illicit-Relations-With-The-Woman-Had-Gone-Out-With-Bike

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं