September 10, 2026 07:15:32
जालंधर कैंट स्टेशन पर Rpf ने पकड़ा 2.90 किलो सोना:मार्केट वैल्यू 1.30 करोड़, एक व्यक्ति हिरासत में;

जालंधर कैंट स्टेशन पर Rpf ने पकड़ा 2.90 किलो सोना:मार्केट वैल्यू 1.30 करोड़, एक व्यक्ति हिरासत में; आयकर विभाग करेगा जांच

Sep9,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर  |  RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) द्वारा एक व्यक्ति से करीब 1.30 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा गया है। आरोपी व्यक्ति आरपीएफ को पकडे़ गए सोने की बाबत कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और उसका सोना जब्त कर मामले की जानकारी तुरंत आयकर विभाग को दी। सोने का कुल वजन करीब 2.90 किलो है।जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की चेकिंग के दौरान 2.90 किलो सोना बरामद किया गया। काफी देर तक व्यक्ति से पूछताछ की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा तो उसे थाने ले आया गया और तुरंत मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। 

रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से ये सोना आज यानी सोमवार को बरामद किया गया। इसकी पुष्टि फिरोजपुर मंडल में तैनात आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडे ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में बरामदगी के बाद तुरंत आयकर विभाग को जांच में शामिल कर लिया गया था।

सारे मामले की जांच के बाद पता चल पाएगा कि उक्त व्यक्ति इतना सोना कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था। अब इस मामले में आयकर विभाग गहनता से जांच कर रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।

Rpf-Caught-2-90-Kg-Gold-At-Jalandhar-Cantt-Station-Market-Value-1-30-Crore-One-Person-Detained-Income-Tax-Department-Will-Investigate

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं