पंजाब। अमृतसर और मोगा में आज सुबह 6 बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने छापा मारा। अमृतसर में खालिस्तान समर्थकऔर खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदरों के घरों में टीम ने दबिश दी। रईया में फेरोमन रोड पर अमृतपाल सिंह के चाचाप्रगट सिंह के घर पहुंची। टीम ने प्रगट सिंह की पत्नी को हिरासत में लिया है। अधिकारी उन्हें अपने साथ ब्यास थाना लेकर पहुंचे हैं।जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रगट सिंह के चाचा फर्नीचर का काम करते हैं। दूसरी रेड अमृतसर में सठियाला के पास बुताला मेंअमृतपाल के जीजा के घर हुई। इसके साथ टीम ने अमृतपाल के जीजा के जीजा के घर भी छापेमारी की। तीनों ही रेड अमृतपाल सेजुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि NIA अमृतपाल सिंह को विदेश से होने वाली फंडिंग से जुड़े सबूत व जानकारियां लेने पहुंची।
मोगा में भी NIA ने की रेड
मोगा में हल्का बाघापुराना के कस्बा स्मालसर में कविश्री मक्खन सिंह मुसाफिर के घर भी सुबह 6 बजे NIA की टीम पहुंची। यहां रेडकिस मकसद से की गई, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। संभावना यही है कि ये रेड भी अमृतपाल सिंह से ही जुड़ी है।
तंग करने के आरोप
रिश्तेदारों के घर रेड के बाद सांसद अमृतपाल सिंह की टीम भी एक्टिव हो गई। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं।अमृतपाल सिंह की टीम के सदस्य ने कहा कि जब से बाबा बकाला साहिब में रखड़ पूनिया पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों की तरफ सेस्टेज सजाई गई है तब से केंद्र व राज्य सरकारें घबरा गई हैं। आज अमृतपाल सिंह के चाचा, जीजा व अन्य रिश्तेदार के घर रेड की गई हैऔर उन्हें नाजायज परेशान किया गया है। लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह 1.97 लाख वोटों से जीते हैं। सरकार उन्हें छोड़ने की जगहपरेशान कर रही है।
Nia-Raids-Multiple-Places-Simultaneously-In-Punjab-Amritpals-Relatives-Detained-Interrogation-Continues