September 10, 2026 03:21:13
पाकिस्तान Isi के इशारे पर चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक: आतंकी रिंदा मास्टरमाइंड; एक आरोपी गिरफ्तार; बस-ऑ

पाकिस्तान Isi के इशारे पर चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक: आतंकी रिंदा मास्टरमाइंड; एक आरोपी गिरफ्तार; बस-ऑटो में टी शर्ट बदली, पिस्टल, गोला-बारूद मिला

Sep13,2024 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित घर पर 11 सितंबर को ग्रेनेड अटैक पाकिस्तान की इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) के इशारे पर करवाया गया था। इसका मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर रिंदा है। उसने US में बैठे हैप्पी पासिया के जरिए इसे अंजाम दिलाया। ये खुलासा पंजाब के DGP गौरव यादव ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रोहन मसीह अमृतसर के गांव पासिया का रहने वाला है। उसके कब्जे से 9 एमएम पिस्टल और गोला-बारूद बरामद हुआ है। आरोपी अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की हिरासत में है। शुरुआती जांच में रोहन ने ग्रेनेड हमले की बात कबूल ली है। इसी मामले में लुधियाना के खन्ना से भी कुछ संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि घर पर ग्रेनेड हमले के बाद जब आरोपी ऑटो से सेक्टर-18 पहुंचे तो वहां रेड लाइट थी। तब उन्होंने ऑटो चालक से रेड लाइट जंप कर तेजी से चलने को कहा। ऑटो चालक ने रेड लाइट जंप करने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में आरोपियों ने ऑटो वाले की तरफ 500 रुपए का नोट फेंका और सेक्टर-18 के रिहायशी इलाके की तरफ भाग गए।

यह भी पता चला है कि आरोपियों ने 2 दिन पहले उसी ऑटो से बंगले की रेकी की थी, जिसमें सवार होकर वे हमला करने आए थे। पुलिस ने उस इलाके में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग भी जब्त कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स और UAPA समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस, NIA समेत कई एजेंसियों की टीमें जांच में जुटी हैं।

Grenade-Attack-In-Chandigarh-At-The-Behest-Of-Pakistan-Isi-Terrorist-Rinda-Mastermind-One-Accused-Arrested-T-Shirt-Changed-In-Bus-Auto-Pistol-Ammunition-Found



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026