September 11, 2026 04:19:26
अमृतसर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:sgpc ने मर्यादा सहित किया शिफ्ट; घर से हो रहा था ईसाई धर्म का

अमृतसर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:sgpc ने मर्यादा सहित किया शिफ्ट; घर से हो रहा था ईसाई धर्म का प्रचार

Sep14,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर में एक घर में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। जांच के बाद सत्कार सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कब्जे में ले लिया गया है। निहंग जत्थेबंदियों ने आरोप लगाया कि इस घर में जहां एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित था, वहीं उसी घर से ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। हंगामे के बीच पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। ये घटना अमृतसर के वाइट एवेन्यू में घटी। निहंग जत्थेबंदियां हाऊस नंबर 26 में पहुंची थी। ये घर जोगिंदर सिंह का है, जिन्होंने ईसाई धर्म अपना रखा है। सत्कार कमेटी को सूचना मिली थी कि इस घर में एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित है, वहीं दूसरी तरफ इसी घर में ईसाई धर्म का प्रचार होता है। 

निहंग जत्थेबंदियों व सत्कार कमेटी के पहुंचने पर घर में काफी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंची। सत्कार कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस कमरे में गुरु ग्रंथ साहिब रखा गया था, वहां पास ही बाथरुम था और उस कमरे में पुराना बेकार समान रखा गया था। जबकि ईसाई धर्म का प्रचार करने वाले कमरे को सुंदर तरीके से सजाया गया था।

हंगामे के बाद पुलिस को बीच बचाव में आना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से संपर्क साधा गया। एसजीपीसी ने ग्रंथी साहिब को घर में भेज श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मर्यादा सहित घर से शिफ्ट करवाया। परिवार ने भी इस पर रजामंदी दिखाई। सत्कार कमेटी ने इस दौरान पुलिस ने परिवार के खिलाफ सिख धर्म और सिखों की आस्था को ठेस पहुंचाने के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल गुरु ग्रंथ साहिब को मर्यादा के साथ शिफ्ट करवाया गया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। अगर कानून के तहत कार्रवाई बनी तो की जाएगी।

Desecration-Of-Guru-Granth-Sahib-In-Amritsar-Sgpc-Shifted-With-Dignity-Christianity-Was-Being-Preached-From-The-House



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं