लुधियाना | सोमवार को चन्द्र नगर में एक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे लोगों ने उसे बाहर निकाल कर सड़क पर कर दिया। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया और सिलेंडर को फटने से बचा लिया। सिलेंडर में आग लगने से लोगों में अफरा तफरी मच गई, गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। अगर सिलेंडर फट जाता तो काफी नुकसान हो सकता था। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। ये घटना सुबह चन्द्र नगर की श्मशान घाट पुली के पास की है।
Gas-Cylinder-Caught-Fire-l-People-Threw-It-Outside-On-The-Road-Fire-Department-Extinguished-The-Fire