September 10, 2026 06:45:43
अमृतसर के Hdfc बैंक में 25 लाख की लूट:महिला कैशियर के सिर पर तानी बंदूक, 3 मिनट में वारदात, लैपटॉप भ

अमृतसर के Hdfc बैंक में 25 लाख की लूट:महिला कैशियर के सिर पर तानी बंदूक, 3 मिनट में वारदात, लैपटॉप भी ले गए

Sep18,2024 | Enews Team | Punjab

अमृतसर  |  बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे एक निजी बैंक में कर्मियों को बंधक बनाकर 25 लाख रुपए लूट लिए गए। पांच लुटेरे हथियारों के बल पर अंदर घुसे और स्ट्रांग रुम से रुपए निकालकर ले गए। सिर्फ 3 मिनट में बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। आरोपी जाते-जाते बैंक कर्मियों के लैपटाप और डीवीआर भी ले गए। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है और आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

अमृतसर के गांव कत्थूनंगल के नजदीक स्थित एचडीएफसी बैंक में दिन दिहाड़े फिल्मी स्टाइल में कुछ लुटेरे बैंक के अंदर घुसे। उस समय वर्किंग समय था तो बैंक के अंदर कुछ लोग पैसे जमा करवाने आए थे। लुटेरे बैंक के बाहर सफाई कर रहे कर्मचारी और गार्ड को अंदर साथ ले गए। उसके बाद उन्होंने शटर बंद कर दिया और वहां मौजूद सभी लोगों के फोन छीन लिए।

फिर एक बदमाश ने बैंक कैशियर महिला के सिर पर बंदूक तान दी और उससे सारा कैश ले लिया। जिसके बाद उन्होंने वहां कैश जमा करवाने आए लोगों के भी रूपए छीन लिए और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

बैंक में पांच बदमाश घुसे थे जिसमें से तीन के पास राइफलें थीं। बाहर आने के बाद आरोपी सभी लोगों के फोन वहीं फेंक गए जिससे कई लोगों के फोन डैमेज हो गए। उसके बाद बैंक कर्मियों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक चोर बैंक का डीवीआर भी साथ ले गए। फिलहाल आसपास के कैमरों की तलाशी ली जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। पुलिस के मुताबिक बैंक में तकरीनब 25 लाख रुपए लूटे गए हैं।

25-Lakhs-Looted-From-Hdfc-Bank-In-Amritsar-Gun-Pointed-At-Female-Cashier-S-Head-Crime-Committed-In-3-Minutes-Laptop-Also-Taken-Away



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं