जालंधर देहात पुलिस ने अपने पांच अफसरों को सस्पेंड किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। आरोप है कि उन्होंने लोगों की शिकायतों को लेकर लापरवाही बरती थी। जिसके बाद लोगों में गुस्सा था। इन अधिकारियों में एएसआई अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह और एएसआई/एलआर जसविंदर सिंह शामिल हैं। जालंधर रूरल के एसएसपी हरप्रीत सिंह खख ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की गई। सस्पेंड किए पांच अधिकारियों में तीन थानेदार हैं, जबकि दो निचले स्तर के अधिकारी है। सिपाही व हलवदार पद पर है। जो काफी समय से ड्यूटी पर गैर हाजिर थे। सस्पेंड किए गए लावलपुर चौकी इंचार्ज को लोग बार-बार नशों से जुड़ी शिकायतें दे रहे थे । लेकिन उनकी तरफ से शिकायतों पर लापरवाही बरती जा रही थी । कासो ऑपरेशन में पकड़े आरोपी पर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई । जिससे लोगों में गुस्सा था। इसी तरह भोगपुर थाने में एएसआई थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी को सही तरीके से नहीं किया। नाके पर गलत व्यवहार किया। साथ ही दूसरी पार्टी पर राजीनामे का प्रेशर डाला। इस दौरान एक और फौजदारी केस हुआ। जबकि लोहिया थाने में अवतार सिंह नाम के थानेदार ने 307 केस में जांच ढीली की। जिससे लोगों को इंसाफ मिलने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस को सख्त हिदायत है लोगों को शिकायतों को सुने। जो भी अफसर नियम तोड़ेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
5-Punjab-Police-Officers-Suspended-Departmental-Inquiry-Begins-For-Negligence-In-Resolving-Complaints