September 9, 2026 23:02:50
बरनाला ​​​​​​​में Fci गोदाम में लगी आग:चावल के कट्टे जले; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बरनाला ​​​​​​​में Fci गोदाम में लगी आग:चावल के कट्टे जले; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sep19,2024 | Enews Team | Barnala

बरनाला  |  एफसीआई के गोदामों में आग लग गई। आग आग से गोदाम में पड़े बड़ी संख्या में चावल के कट्टे लपेट में आ गए। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची। उन्होंने काफी देर के बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगी। 

फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने कहा कि तपा मंडी में एफसीआई गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर गाड़ियां को मौके पर भेजा और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। उन्होंने बताया कि गोदाम के चक्के में चावल की बोरियां रखी हुई थी, उसमें आग लग गयी। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि थोड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।

आग से बोरियों की एक परत जल गई है। दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां थीं, अगर दमकल की गाड़ियां जल्दी नहीं पहुंचती तो आग बढ़ सकती थी और नुकसान ज्यादा हो सकता था।

Fire-Broke-Out-In-Fci-Godown-In-Barnala-Sacks-Of-Rice-Burnt-Controlled-After-A-Lot-Of-Effort

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026