September 11, 2026 07:34:47
बम ब्लास्ट के आरोपियों का रिमांड लेगी चंडीगढ़ पुलिस, अमृतसर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, आर्म्स

बम ब्लास्ट के आरोपियों का रिमांड लेगी चंडीगढ़ पुलिस, अमृतसर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, आर्म्स एक्ट में हुई थी गिरफ्तारी

Sep21,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में हैंड-ग्रेनेड फेंकने वाले दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। पुलिस कुछ ही दिनों में दोनों को अरेस्ट कर चंडीगढ़ पहुंचेगी। पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने बीते सप्ताह ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बीते दिन अमृतसर कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल, बीते दिन सुनवाई के दौरान अनुमान लगाया जा रहा था कि चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों विशाल मसीह और रोहन मसीह का रिमांड लेने के लिए अमृतसर जिला कचहरी पहुंचेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद अमृतसर जिला कचहरी की तरफ से मामले की सुनवाई कर दोनों को जेल भेज दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने अब दोनों का रिमांड हासिल करने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। जल्द ही अमृतसर कोर्ट में एप्लिकेशन दायर कर दोनों का रिमांड हासिल किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर भागने की तैयारी में थे हमलावर

एसएसओसी ने दोनों आरोपियों विशाल और रोहन मसीह को बीते सप्ताह गिरफ्तार कर लिया था। रोहन अमृतसर के रमदास का रहने वाला है, जबकि दूसरा विशाल मसीह डेरा बाबा नानक का रहने वाला है। दोनों ही घटना को अंजाम देने के बाद जम्मू-कश्मीर भागने वाले थे। पंजाब एसएसओसी की टीम ने रोहन को अमृतसर बस स्टैंड और विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

Chandigarh-Police-Will-Take-Remand-Of-Bomb-Blast-Accused-Sent-To-Judicial-Custody-By-Amritsar-Court-Arrest-Was-Made-Under-Arms-Act



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं