September 9, 2026 23:56:07
गली में खेल रहे बच्चे को किया किडनैप: 3 बाइक सवार आए, गोद में उठा ले गए

गली में खेल रहे बच्चे को किया किडनैप: 3 बाइक सवार आए, गोद में उठा ले गए

Sep27,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | जमालपुर एरिया में गली में टहल रहे एक बच्चे को बदमाशों ने किडनैप कर लिया, जिसका वीडियो वायरल है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो लुधियाना के जमालपुर एरिया का है, जिसमें गली में टहल रहे एक बच्चे को बाइक सवार तीन लोग किडनैप कर लेते हैं और बाद में फरार हो गए। लेकिन 50 मीटर दूर जाकर किसी तरह बच्चे ने बदमाशों से अपना हाथ छुड़वा लिया और वह बच गया। बच्चे की 12-13 साल का है। घटना बुधवार देर शाम की जब जमालपुर एरिया में 3 बच्चे गली में आपस में घूम रहे थे कि बाइक सवार तीन लोग उनके पास रुके और उन्होंने एक बच्चे को गोद में उठा किडनैप कर लिया। जिसके बाद बाकी बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किडनैप करने वाले बाइक सवारों में एक पगडीधारी समेत तीन लोग थे, पगडीधारी व्यक्ति बाइक के पीछे बैठा था। वारदात के बाद लोग थाने पहुंचे और बदमाशों की पहचान कर उन्हें काबू करने की मांग की। वीडियो केआधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना जमालपुर के इंचार्ज कुलवीर सिंह ने कहा कि बच्चा काफी एक्टिव लग रहा था। जो किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बच गया। उन्हें गुरुवार शाम को लिखित शिकायत मिली है। जिसके बाद पुलिस मोहल्ले में लगे सारे सीसीटीवी चेक कर रही है। पुलिस जल्द बदमाशों को काबू कर लेगी।

Kidnapping-A-Child-Playing-In-The-Street-3-Bike-Riders-Came-And-Took-Him-Away-In-Their-Arms

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026