मोगा। लखीमपुर खीरी मामले में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने अन्य किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर मोगा में रेलवे ट्रैक बंद कर दिया है। गैर संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने संयुक्त रूप से दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद जाम लगाया। फिलहाल किसान रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि किसानों ने आज 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के पीड़ितों को 3 साल से इंसाफ न दिए जाने और दोषियों को सजा न दिए जाने के खिलाफ रेल चक्का जाम करने की कॉल दी थी। किसानों ने इस मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। इसी के तहत किसानों ने आज मोगा का रेलवे ट्रैक जाम किया है।
Farmers-Closed-Railway-Track-In-Punjab-Protested-Against-Lakhimpur-Kheri-Case-Demanded-Justice