September 9, 2026 23:06:16
पठानकोट में नदी में डूबे पिता-पुत्र:पूजन सामग्री बहाने गए, पांव फिसलने से हादसा, एक का शव मिला-दूसरे

पठानकोट में नदी में डूबे पिता-पुत्र:पूजन सामग्री बहाने गए, पांव फिसलने से हादसा, एक का शव मिला-दूसरे की तलाश जारी

Oct3,2024 | Enews Team | Pathankot

पठानकोट  | नदी में पूजन सामग्री विसर्जन करने के लिए गए बाप-बेटा नदी में डूब गए। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 साल के बेटे की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गए। 

बसंत कालोनी के रहने वाले विनय महाजन अपने 12 साल के बेटे औजस महाजन के साथ पठानकोट के चक्की दरिया (नदी) में पूजन सामग्री बहाने के लिए गए थे। संभावना जताई जा रही है कि दोनों में से एक का पांव फिसलने से पानी में डूब गया और वहीं एक को डूबता देख बचाव के लिए दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी। जिस वजह से दोनों पानी में डूब गए। 

परिवार ने जब देखा कि दोनों शाम तक वापस नहीं लौटे तो वे मोहल्ले के लोगों संग चक्की पुल पर पहुंचे। जिसके बाद परिवार ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। मोहल्ला निवासी अजय महाजन और नरेश कुमार ने बताया कि विनय महाजन अपने 12 साल के बेटे औजस महाजन साथ स्कूटी पर सवार होकर चक्की दरिया में पूजा सामग्री बहाने आए थे।

दोनों पानी में पांव फिसलने से डूब गए हैं। हालांकि पुलिस ने विनय महाजन का शव बरामद कर लिया है। नदी में डूबे बच्चे का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Father-And-Son-Drowned-In-The-River-In-Pathankot-Went-To-Float-The-Puja-Material-Accident-Happened-Due-To-Slipping-Body-Of-One-Found-Search-For-The-Other-Continues



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026