September 11, 2026 01:41:37
पर्ल्स ग्रुप के भंगू का पुराना राजदार कॉलोनाइजर विकास पासी, बना डाली करोड़ों की प्रॉपर्टी, कभी स्कूटर

पर्ल्स ग्रुप के भंगू का पुराना राजदार कॉलोनाइजर विकास पासी, बना डाली करोड़ों की प्रॉपर्टी, कभी स्कूटर पर घूमता था पासी

Oct4,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana


 शुक्रवार सुबह इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की टीमों द्वारा एप्पल हाइट्स कॉलोनी के मालिक विकास पासी के सराभा नगर स्थित घर और ऑफिस पर रेड की गई। विकास पासी लुधियाना के नामी कॉलोनाइजरों में से एक माने जाते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी द्वारा यह कार्रवाई पर्ल्स ग्रुप पर लिए जा रहे एक्शन के तहत की गई है। ईडी को कही न कही शक है कि कॉलोनाइजर विकास पासी पर्ल्स ग्रुप के मालिक प्रितपाल सिंह भंगू का बड़ा राजदार है। जबकि उसके द्वारा भंगू के साथ मिलकर ही अपने बिजनेस को डवेलप किया गया था। सूत्रों के अनुसार कॉलोनाइजर विकास पासी पहले प्रितपाल सिंह भंगू के साथ मिलकर काम करता था और यहां उसने एजेंट के तौर पर नौकरी शुरू की थी। धीरे धीरे करके वह भंगू का बेहद खास बन गया। जिसके बाद उसने भंगू का कारोबार भी संभालना शुरु कर दिया था।


स्कूटर पर घूमने वाला बना करोड़पति

कॉलोनाइजर विकास पासी करीब 15 साल पहले दीप नगर में स्कूटर पर घूमता था। अक्सर उसे किसी न किसी कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करते देखा जाता था। लेकिन फिर पर्ल्स ग्रुप के साथ जुड़ने के बाद उसने अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाया। जब तक भंगू का गोल्डन टाइम था, तब तक तो विकास पासी उसके साथ रहा। लेकिन जब भंगू ठगी के केस में फंसा और उसे जेल जाना पड़ा तो विकास पासी ने उससे किनारा कर लिया। सूत्र बताते हैं कि विकास पासी को यह भी जानकारी थी की भंगू ओर से  कहां-कहां पर इन्वेस्टमेंट की गई है। कहां जाता है कि इसी राज ने पासी को कुछ सालों में करोड़पति बना दिया। बात करें मौजूद समय की तो विकास पासी के लिंक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा तक है

ईडी जांच में जुटी कि आखिर पैसा कहा से आया

वहीं अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास पासी ने काफी तेजी से अपना कारोबार बढाया। मौजूदा समय में उसके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। ईडी को आशंका है कि आखिर इतना पैसा इतनी तेजी से विकास पासी के पास कहा से आया है। जबकि उसके बैंक खाते भी टीमें खंगालने में जुटी हुई है।


एप्पल हाईट्स पहले भी रहा विवादों में

बता दें कि एप्पल हाईट्स पहले भी विवादों में रह चुका है। दरअसल, कॉलोनाइजर विकास पासी की और से वेस्टन मॉल के साथ लगती जमीन ग्लाडा से खरीदी थी। जिसके बाद उक्त जमीन का विवाद हो गया। सूत्रों के अनुसार कॉलोनाइजर विकास पासी ने बोली के दौरान जमीन खरीद ली, लेकिन उसकी पूरी पेमेंट नहीं की। जिसके चलते ग्लाडा और कॉलोनाइजर विकास पासी की कानूनी लड़ाई चल रही है। इतना ही नहीं ब्लोकी स्थित एप्पल विला कॉलोनी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई कमर्शियल दुकानों को मौजूदा सरकार के मंत्री की ओर से खुद मौके पर पहुंच गिरवाया गया था।

Colonizer-Vikas-Pasi-Was-An-Old-Confidant-Of-Pearls-Group-Bhangu



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं