September 11, 2026 05:23:41
पंजाब में मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने कार को घेरकर की फायरिंग, 2 घायल, गोपी घनश्‍

पंजाब में मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने कार को घेरकर की फायरिंग, 2 घायल, गोपी घनश्‍यामपुरिया गैंग ने ली जिम्‍मेदारी

Oct7,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब के तरनतारन में पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ कार में जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर लिया।

इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राज रूप के रूप में हुई है। मृतक युवक कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का करीबी था। हमले की जिम्मेदारी गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने ली है।

पुलिस ने बताया कि तलवंडी गांव में एक महिला सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई थी। मृतक युवक अपने साथियों के साथ वहां आया था। सरपंच चुने जाने के बाद वह वापस जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। राजविंदर सिंह के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। आते ही हमलावरों ने पहले बातचीत की। बातचीत शुरू होते ही उन्होंने गोली चला दी।

गोली चलाने वालों ने अपना चेहरा नहीं ढका था। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। जिसमें सर्वसम्मति से महिला सरपंच चुनी गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

Punjab-Minister-S-Close-Aide-Shot-Dead-Criminals-Surrounded-The-Car-And-Opened-Fire-2-Injured-Gopi-Ghanshyampuriya-Gang-Took-Responsibility

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं