September 11, 2026 08:48:21
4 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हत्या:संबंध बनाकर अर्धनग्न हालत में बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका, आरोप

4 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हत्या:संबंध बनाकर अर्धनग्न हालत में बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका, आरोपी फरार

Oct8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना  | दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आरोपी ने पहले चार साल की बच्ची से रेप किया और उस बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में बच्ची की उसी वक्त मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। जांच के लिए लुधियाना के थाना मोती नगर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के बाद आरोपी क्राइम सीन से फरार हो गया था। वारदात के बाद से पूरे मोहल्ले में सहम का माहौल बना हुआ है। वारदात मंगलवार को दोपहर शेरपुर के रंजीत नगर में स्थित फौजी कॉलोनी में उक्त आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फौजी कॉलोनी में बने क्वार्टरों के बाहर एक बच्ची खेल रही थी, जिसे आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया था। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर ले गया और वहां से बच्ची को नीचे फेंक दिया। आरोपी करीब डेढ़ माह पहले की उक्त क्वार्टरों में रहने के लिए आया था। क्वाटर में कुल 120 से ज्यादा कमरे हैं। जिसमें 400 से ज्यादा लोग रहते हैं। दोषी भी इसी कवाटर में रहता था। आरोपी किसी निजी फैक्ट्री में काम करता था। उक्त आरोपी का नाम और अन्य जानकारियां पुलिस पता कर रही है। 

दोषी ने जैसे ही बच्ची को नीचे फेंका तो आसपास के लोगों ने बच्ची को गिरते देख लिया। जिसके बात तुरंत मोहल्ला वासी इकट्ठा हो गए। लोगों ने कहा- बच्ची को एक कंबल से लपेटा हुआ था। उन्हें जोर से गिरने की आवाज आई तो बाहर आकर देखा। जहां एक कंबल में बच्ची लिपटी हुई थी और उसका काफी खून बह चुका था।

मोहल्ले के रहने वाले निरंजन कुमार ने कहा- बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके गुप्तागों से खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने दोषी को तलाशने की कोशिश की। मगर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल आरोपी कहां गया, इसका पता नहीं चल पाया है।

4-Year-Old-Girl-Raped-And-Murdered-After-Having-Sex-With-Her-The-Girl-Was-Thrown-From-The-Third-Floor-In-A-Semi-Nude-State-The-Accused-Is-Absconding



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं