September 11, 2026 04:18:33
होशियारपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:जम्मू से लुधियाना जाते वक्त दसूहा में खड़े ट्रक से टकराई एम्

होशियारपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:जम्मू से लुधियाना जाते वक्त दसूहा में खड़े ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, महिला की मौत, 5 घायल

Oct8,2024 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर  | कस्बा दसूहा के पास एक एम्बुलेंस और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गए। घटना में एक महिला की मौत हो गई है और करीब पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिनमें से कुछ का दसूहा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दो लोगों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। ये हादसा दसूहा के पास अड्डा टक्कर साहिब के पास नेशनल हाइवे पर हुआ था। हादसे की जानकारी देते हुए एंबुलेंस में सवार सुनील और चालक अरुण ने कहा- जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल से रात्रि 9 बजे के करीब लुधियाना लिए मरीज लेकर निकले थे। सुबह 3 बजे के करीब जब अड्डा टक्कर साहिब के पास पहुंचे तो एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पीछे जा टकरा गई। 

हादसे में चालक के साथ आगे बैठा अमित कुमार बूरी तरह से फंस गया था और पीछे बैठे लोग भी बूरी तरह जख्मी हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित एरिया की एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। जिनके द्वारा गंभीर रूप से घायल अमित, अन्य को एंबुलेंस से बाहर निकाल दसूहा और मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया।

जहां एक महिला को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। फिलहाल इस सारे मामले दसूहा पुलिस द्वारा दोनो वाहनों को। कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं, घटना में मारी गई महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Horrific-Road-Accident-On-Highway-In-Hoshiarpur-Ambulance-Collided-With-A-Truck-Parked-In-Dasuha-While-Going-From-Jammu-To-Ludhiana-Woman-Died-5-Injured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं