September 11, 2026 01:41:24
शादी में जाने से इंकार करने पर पत्नी की हत्या, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला

शादी में जाने से इंकार करने पर पत्नी की हत्या, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला

Oct10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ताजपुर रोड पर पत्नी द्वारा शादी से जाने से इनकार करने पर गुस्साए पति ने बेल्ट से अपनी पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी। लडकी के परिजन जब विवाहिता को अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वीरवार को भडके परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक विवाहिता रीना के भाई राजकुमार ने बताया कि वह ताजपुर रोड पर रहते हैं। 12 साल पहले उनकी बहन रीना की शादी ताजपुर रोड के ही रहने वाले गगनदीप चोपडा से हुई थी। ससुराल वाले शादी के दो साल बाद ही उसकी बहन को परेशान करने लगे। आरोपी गगनदीप पहले भी कई बार उनकी बहन को अक्सर मारता-पिटता था।

उपवास के चलते किया था इंकार

बीती रात गगनदीप ने अपनी पत्नी रीना को बच्चों के साथ एक शादी समारोह में साथ चलने की बात कही तो रीना ने शादी में जाने से इनकार कर दिया। रीना ने कहा था कि उसके नवरात्रि के उपवास चल रहे हैं, जिस कारण वह शादी समारोह में नहीं जा सकती। बार-बार मना करने पर गगनदीप भड़क गया। मृतक रीना के भाई राज कुमार ने बताया कि उसकी बहन को पति द्वारा बेल्ट से पीट-पीट कर मार डाला। उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बहन को गगनदीप द्वारा मारा जा रहा है। जब वह मौके पहुंचे तो उनकी बहन खून से लथपथ पड़ी थी और गगनदीप फरार हो गया।

Wife-Killed-For-Refusing-To-Attend-Wedding-Husband-Beats-Her-To-Death-With-Belt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं