लुधियाना। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में फूड पाइप में इंफेक्शन से परेशान एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उसे खून से लथपथ देखकर अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक फूड पाइप की बीमारी से पीड़ित है। जानकारी के अनुसार शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में देर रात बीमारी से तंग आकर एक युवक ने धारदार ब्लेड से अपना गला रेत लिया। युवक की पहचान लवली (30) के रुप में हुई है। लवली के भाई सोनू ने बताया कि लवली ऑटो चलाता था। पिछले कुछ दिनों से फ़ूड पाईप में इन्फेक्शन होने के चलते कुछ भी खा नही पा रहा। जिसके चलते वह परेशान रहने लगा। गुरुवार की शाम लवली ने शराब के नशे में धुत्त होकर तेजधार ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। लहूलुहान हालत में चिल्लाने लगा। शोर की आवाज़ सुन उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल अभी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर जांच कर रहे है।
In-Shimlapuri-A-Young-Man-Cut-His-Throat-With-A-Blade-He-Was-Suffering-From-Food-Pipe-Infection