September 10, 2026 00:28:21
दिल्ली में 2000 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त, किराए की दुकान में नमकीन के पैकेट में छिपाई थी, इसी सिंडिक

दिल्ली में 2000 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त, किराए की दुकान में नमकीन के पैकेट में छिपाई थी, इसी सिंडिकेट की 5600 करोड़ की ड्रग्स 8 दिन पहले पकड़ाई

Oct11,2024 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली के रमेश नगर इलाके की एक किराए की दुकान से गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने 208 किलो कोकीन बरामद की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 2,080 करोड़ रुपए है। यह ड्रग्स नमकीन के 20-25 पैकेट में छिपाई गई थी। इन पैकेट पर 'टेस्टी ट्रीट' और 'चटपटा मिक्चर' लिखा हुआ था। इसे यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एक शख्स ने यहां रखा था। पुलिस की रेड के पहले वह भाग चुका था। उसने कपड़ों के बिजनेस के लिए दुकान कुछ दिन पहले किराए पर ली थी। दुकान मालिक समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने 8 दिन पहले इसी सिंडिकेट से जुड़ी 5 हजार करोड़ रुपए की कोकीन महिपालपुर इलाके में रेड मारकर जब्त की थी। इसी रेड के दौरान पुलिस को रमेश नगर में ड्रग्स छिपी होने का इनपुट मिला था। अब तक दोनों रेड मिलाकर 7 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। इसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दुबई में है। वह वहीं से गैंग को ऑपरेट करता है।

मास्टरमाइंड के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

दुबई से ऑपरेट हो रहे इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड की पहचान विरेंदर बसोया के रूप में हुई है। इसके दुबई में कई बिजनेस हैं। पुलिस ने बसोया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। 2 अक्टूबर की रेड दौरान 4 लोग गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद अमृतसर और चेन्नई से 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गुरुवार को ही UP के हापुड़ से 1 शख्स को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए इन 7 लोगों में तुषार गोयल और जितेंद्र गिल नाम के 2 शख्स भी शामिल हैं, जो इस इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के भारत में रैकेट को चला रहे थे।


सिंडिकेट के मेंबर को कोड नेम दिए गए थे

पुलिस ने बताया कि इस सिंडिकेट के जुड़े ज्यादातर मेंबर एक दूसरे को नहीं जानते थे। वे सोशल मीडिया के जरिए कऑर्डिनेट करते थे। कम्युनिकेशन के लिए हर मेंबर को एक-एक कोड नेम दिया गया था। इसके अलावा पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स की यह साउथ अमेरिकन देशों से समुद्री रास्ते के जरिए गोवा लाई गई थी। इसके बाद इसे दिल्ली लाया गया।


राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा पर्दाफाश

दिल्ली में कोकीन जब्ती का इसे अब तक का सबसे बड़ा केस माना जा रहा है। पुलिस इस सिंडिकेट का पता लगाने के लिए पिछले दो महीने से काम कर रही थी। तब पुलिस को ड्रग्स सप्लाई का इनपुट मिला था। ये तस्कर इस ड्रग को राजधानी और एनसीआर में खपाने की कोशिश में थे।

Cocaine-Worth-Rs-2000-Crore-Seized-In-Delhi-Hidden-In-A-Packet-Of-Snacks-In-A-Rented-Shop-Drugs-Worth-Rs-5600-Crore-Of-The-Same-Syndicate-Caught-8-Days-Ago



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026