लुधियाना। लुधियाना के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान संजय तलवाड़ की इनोवा कार पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है कि संजय तलवाड़ की कार घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। गोली कार की शीशा तोड़ते हुए अंदर सीट में जा घुसी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर एसीपी गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय तलवाड़ की साउथ सिटी जनपथ ऐनक्लेव में कोठी है। शुक्रवार रात को उनकी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान उनकी कार पर किसी ने फायरिंग की। हालाकि फायरिंग किस समय हुई इसका पता नहीं चल सका।
तलवाड़ के बैठने वाली सीट पर चली गोली
जानकारी के अनुसार संजय तलवाड़ अपनी इनोवा कार की जिस सीट पर बैठते उसी तरफ खिड़की के शीशे से फायर हुआ। जबकि गोली उसी सीट में जाकर लगी है। हालाकि यह वारदात किसने की, अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आशंका है कि जल्द पुलिस आरोपियों का पता लगा लेगी।
रात सात बजे आए घर, सुबह पता चला
जानकारी के अनुसार संजय तलवाड़ रात सात बजे घर आए थे। उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी। सुबह जब तलवाड़ घर से निकलने लगे तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा है। पहले सोचा कि शायद किसी ने पत्थर मारा है। लेकिन जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चैकिंग की तो कार के अंदर सीट पर खोल बरामद हुआ।
Breaking-News-Firing-On-The-Car-Of-Ludhiana-Congress-District-President-Talwar-Shot-At-The-Seat-Where-He-Was-Sitting-Shot-At-The-Car-Parked-Outside-The-House-At-Night