पंजाब। मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में सोमवार (14 अक्टूबर) को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं। दूसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E-1275 है, यह मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। तीसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E 56 है। यह मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। इन दोनों विमानों को आइसोलेशन बे में रखकर जांच की जा रही है। सभी पैसेंजर्स को फिलहाल विमान से उतार दिया गया है। इधर, मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। पिछले 5 दिनों में फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है। 9 अक्टूबर को भी लंदन से दिल्ली के लिए उड़ी विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी। फ्लाइट में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सुरक्षा जांच के चलते पैसेंजर्स करीब 5 घंटे एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।
एयर इंडिया फ्लाइट की आपात लैंडिंग, तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटना पड़ा
कोलकाता जा रहे एयर इंडिया के विमान को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली एयरपोर्ट वापस लौटना पड़ा। सोमवार सुबह दिल्ली से कोलकाता जाने वाले विमान AI 100 में उड़ान भरने के तुरंत बाद समस्या का पता ही लैंडिंग की आपातकाल घोषणा की गई। विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही। एयर इंडिया यात्रियों के लिए जल्द से जल्द दूसरे विमान की व्यवस्था कर रही है। साथ ही फ्लाइट कैंसिलेशन पर पूरे पैसे रिटर्न करने की भी पेशकश की गई है। विमान में सवार कुल यात्रियों की संख्या की जानकारी नहीं मिली है।
Threat-To-Bomb-3-Flights-And-One-Train-In-India-Air-India-Flight-Diverted-To-Delhi-2-Indigo-Planes-Also-Investigated