September 9, 2026 23:57:26
कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, सारा सामान हुआ नष्ट, दुकान के ऊपर रह रहे परिवार को

कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, सारा सामान हुआ नष्ट, दुकान के ऊपर रह रहे परिवार को बचाया सुरक्षित

Oct16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | आज टिब्बा रोड पर एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान का सारा सामान राख हो गया। दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने शोर मचाया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हादसे के समय दुकान की पहली मंजिल पर दुकानदार सो रहा था। लोगों ने उसे शोर मचाकर जगाया। सीढ़ी की मदद से लोगों ने परिवार को बचाया। आस-पास के दुकानदारों में भी सहम है। थाना टिब्बा रोड के एसएचओ भगतवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह गुरु नानक बेकरी पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना मिली। आग लगने के तुरंत बाद पहली मंजिल पर सो रही लोगों को सुरक्षित सीढ़ी लगाकर उतारा। फिलहाल दुकान जल कर राख हो गई है। आग लगने के तुरंत बाद लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें बढ़ती देख तुरंत लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की मदद से करीब 1 घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मुताबिक अभी कितने का बेकरी मालिक का नुकसान हुआ है, यह कहा नहीं जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Fire-In-Confectionery-Shop-Accident-Due-To-Short-Circuit-All-Goods-Destroyed-Family-Living-Above-The-Shop-Rescued-Safely

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026