September 10, 2026 00:56:37
जाली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: यूट्यूब से सीखा था बनाना ,500 का नोट पकड़ा गया तो छापी 100

जाली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: यूट्यूब से सीखा था बनाना ,500 का नोट पकड़ा गया तो छापी 100-200 की करंसी

Oct22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  जगराओं में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने में पुलिस की सीआईए स्टाफ ने सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, इस मामले में जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई धरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब सात महीने पहले जाली नोट छाप कर आगे नोटों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को उस समय पकड़ा था, जब आरोपी अपने साथी के कहने पर जाली नोटों की सप्लाई करने गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था। इस से पहले कि आरोपी जाली नोट अपने ग्राहक को सप्लाई करता, पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।पुलिस ने इस मामले मास्टरमाइंड समेत दोनों आरोपियों पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ बंगाली निवासी गांव लड़े व हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उससे 5800 रुपए के जाली नोट बरामद किये थे। हालांकि मास्टरमाइंड आरोपी हरभगवान सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसको पुलिस ने अब गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।जाली नोट छापने के मामले में ये आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं, करीब साढ़े तीन साल पहले जेल से छूटकर आने के बाद आरोपियों ने फिर से मिलकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया। जांच अधिकारी धरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला समालसर में दर्ज हुआ था।

आरोपी ने बताया कि पहले उन्होंने 500 500 के नोट छापे थे लेकिन उन नोटों को हर कोई चेक करता था, जिस कारण वह पकड़े गए थे। आरोपी ने बताया कि पुरानी गलती को सुधारते हुए इस बार 200 व 100-100 के नोट छापे, क्योंकि दुकानदार सिर्फ 500 के नोट की ही जांच करते हैं। 100-200 के नोट कोई दुकानदार चेक नही करता है। इसी का फायदा उठा कर 100-200 के जाली करंसी छापे।पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि वह तो अपने साथी की सिर्फ नोट सप्लाई करने और बाजारों में नोट चलाने का काम करता है। जबकि नोट छापने का काम हरभगवान सिंह का है। उसने यूट्यूब से जाली नोट बनाने का काम सीखा था। नोटों पर कलर मैचिंग आदि का काम भी उसने धीरे धीरे कर यूट्यूब से ही सीखा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Mastermind-Of-Fake-Currency-Printing-Arrested-Learned-To-Print-It-From-Youtube-Printed-Currency-Of-Rs-100-200-When-Rs-500-Note-Was-Caught



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026