September 10, 2026 07:10:28
प्रेमी से दुखी लड़की ने निगला जहर:बहला फुसलाकर किया रेप, शादी दबाव बना रहा युवक, भाई जान से मारने की

प्रेमी से दुखी लड़की ने निगला जहर:बहला फुसलाकर किया रेप, शादी दबाव बना रहा युवक, भाई जान से मारने की धमकी

Oct23,2024 | Enews Team | Abohar

अबोहर |  कच्चा सीडफार्म निवासी एक लडकी को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप करने और शादी का दबाव बनाने से आहत होकर लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मामला तीन दिन पुराना है। तीन दिनों से लड़की अस्पताल में बेहोशी की हालत में थी। आज होश में आने पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन करने का कारण जाहिर किया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। लड़की के प्रेमी ने उससे शादी न करने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की कथित धमकी भी दी है। सिटी वन की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान मे करीब 18 वर्षीय की लड़की ने बताया कि वह 12वीं पास है। पक्का सीडफार्म निवासी एक युवक करीब एक साल पहले से उसे जानता था। जिसने एक साल तक उसे बहला फुसलाकर उससे रिलेशन रखा और अब वह उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि 17 अक्टूबर को आरोपी युवक ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और फिर से उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इतने में लड़के की मां और बहन घर आ गए। उन्होंने भी उनके लड़के से शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने शादी करने से इनकार किया तो लड़के, उसकी मां व बहन ने उसे बेइज्जत और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इधर, इस बात से आहत होकर उसने अपने घर आकर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां आज तीन दिन बाद उसे होश आया तो सिटी टू की एसएचओ प्रमिला और एएसआई मोहन लाल को साथ लेकर उसके बयान दर्ज करने पहुंची। इस दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने धमकी दी है कि अगर उसने, उससे बयाह नहीं रचाया तो वह उसके छोटे भाई को स्कूल जाते समय हमला कर उसे जान से मार देगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Unhappy-Girl-Swallowed-Poison-Due-To-Boyfriend-Raped-After-Luring-Her-Young-Man-Pressuring-Her-For-Marriage-Brother-Threatened-To-Kill-Her



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं