September 9, 2026 23:57:34
चंडीगढ़ में पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर 4.14 लाख ठगे:पहले रुपए मांगे फिर फोन बंद किया, कई दिनों तक कि

चंडीगढ़ में पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर 4.14 लाख ठगे:पहले रुपए मांगे फिर फोन बंद किया, कई दिनों तक किया इंतजार

Oct25,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़ |  पार्ट-टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 4.14 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 निवासी राजेश तोमर ने सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि आकाश जैन नामक व्यक्ति ने उन्हें पार्ट-टाइम जॉब दिलाने का लालच देकर 4.14 लाख रुपए की ठगे। 

राजेश तोमर ने कहा कि उन्होंने इस उम्मीद में पूरी राशि आकाश के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी थी कि उन्हें एक पार्ट-टाइम नौकरी मिल जाएगी। लेकिन, पैसे ट्रांसफर होने के बाद भी उन्हें किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं दी गई। जब उन्होंने आकाश से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने कई बार फोन उठाने से इनकार कर दिया और उन्हें अनदेखा करने लगा।

राजेश ने बताया कि उन्होंने लगातार आकाश से संपर्क करने और अपनी राशि वापस पाने की कोशिश की, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। कई महीनों के इंतजार और प्रयास के बाद, आखिरकार उन्होंने थक-हारकर पुलिस में इसकी शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में आकाश जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

4-14-Lakhs-Cheated-In-The-Name-Of-Part-Time-Job-In-Chandigarh-First-Asked-For-Money-Then-Switched-Off-The-Phone-Waited-For-Several-Days

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026