September 10, 2026 03:59:26
पंजाब में 6.30 अरब की हेरोइन बरामद, राज्य की सबसे बड़ी रिकवरी, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 व

पंजाब में 6.30 अरब की हेरोइन बरामद, राज्य की सबसे बड़ी रिकवरी, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल भी बरामद

Oct27,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों का सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ भुल्लर विदेश से उक्त नेटवर्क को चला रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उक्त सभी खेप सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

बीते दिनों हुई रिकवरी से मिला था इस रिकवरी का इनपुट

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन यूनियन (SSOC) में उक्त एफआईआर दर्ज की गई है। बीते दिन पुलिस द्वारा एक खेप पकड़ी गई थी, उक्त आरोपियों की पूछताछ में इस रिकवरी की इनपुट मिली थी। पुलिस पिछले काफी समय से उक्त एरिया में ट्रैप और रेकी कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त सारा नशा जलमार्ग के जरिए पंजाब तक पहुंचाया गया है। इस खेप के साथ टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की गई हैं, जिससे संकेत मिलता है कि जलमार्गों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। दीपावली के त्योहार से पहले ये पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

Heroin-Worth-Rs-6-30-Billion-Recovered-In-Punjab-Biggest-Recovery-In-The-State-31-93-Kg-Caffeine-17-Kg-Dmr-5-Foreign-Pistols-And-1-Indigenous-Pistol-Also-Recovered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026