पंजाब की महिला की आसमान में उड़ रहे विमान में दम तोड़ दिया। महिला कनाडा की फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा जा रही थी। फ्लाइट में सवार महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला कनाडा के एक एरयपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट पर जा रही थी कि अचानक फ्लाइट में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। महिला को अस्पताल ले भी जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते ही महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान जालंधर के भोगपुर की रहने वाली परमजीत कौर गिल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार भोगपुर की रहने वाले परमजीत कौर गिल अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा गई थी। महिला कनाडा में एक शहर से दूसरे शहर में हवाई यात्रा कर रही थी। फ्लाइट में परमजीत कौर की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना तुरंत फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई, जिसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में तय समय से पहले किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतारा गया। उक्त जगह से तुरंत उस महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हालांकि फिलहाल महिला की मौत का कारण क्या था, यह साफ नहीं हो पाया है। महिला परमजीत की मौत की खबर से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
Punjab-Woman-Dies-In-Flight-She-Was-Going-To-Canada-To-Meet-Her-Daughter-Plane-Made-Emergency-Landing-Life-Could-Not-Be-Saved