September 15, 2026 17:40:38
लुधियाना की आप विधायक छीना पर ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने के आरोप, राजनीतिक माहौल भड़का, Mla बोलीं- च

लुधियाना की आप विधायक छीना पर ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने के आरोप, राजनीतिक माहौल भड़का, Mla बोलीं- चाबी छीनी

Sep15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक राजिंदरपाल कौर छीना उनकी गाड़ी को साइड न देने पर भड़क गईं। उनका ड्राइवर हूटर बजाता रहा लेकिन ट्रक आगे खड़ा रहा। इससे विधायक गाड़ी से उतरकर गनमैनों के साथ ट्रक के पास आईं। उन्होंने ट्रक के ड्राइवर नीचे उतारकर उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसका पता चलते ही ड्राइवर के साथी भड़क गए। उन्होंने विधायक के खिलाफ धरना लगाकर पुलिस से FIR की मांग की। इस मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी AAP सरकार को घेरा। बिट्‌टू ने कहा कि गरीब ट्रक ड्राइवर पर हाथ उठाना सत्ता के अहंकार और शर्मनाक गुंडागर्दी का सबूत है। हालांकि, MLA ने थप्पड़ मारने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने ड्राइवर के हाथ से चाबी छीनी थी। छीना पहली बार आम आदमी पार्टी से 2022 में विधायक चुनी गई थीं। घटना सोमवार दोपहर बाद की है। एक ट्रक डाबा रोड से निकल रहा था। उसके पीछे से विधायक की कार आ रही थी। ट्रक सड़क पर खड़ा हो गया। विधायक का ड्राइवर पीछे से हूटर बजाता रहा, लेकिन ट्रक आगे नहीं निकला। इसी बीच विधायक कार से उतरीं और गनमैन के साथ आगे आ गईं। सोशल मीडिया पर थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विधायक कार से उतरकर गुस्से में आईं
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला विधायक कार से उतरकर गुस्से में अपने गनमैन के साथ आईं और ट्रक का दरवाजा खोला। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठकर ही बात कर रहा था, तो विधायक ने उसे नीचे उतार दिया। जैसे ही वह नीचे उतरा, विधायक ने उसे जोर से एक थप्पड़ मार दिया। उस समय उसके पीछे गनमैन भी खड़ा था। ड्राइवर का कहना है कि जैसे ही विधायक ने मुझे से थप्पड़ मारा, मैं सहम गया और अपनी गलती पूछने लगा। विधायक ने आते ही उसे धमकाना शुरू कर दिया।
विधायक बोलीं- मैंने कोई थप्पड़ नहीं मारा
मामले में विधायक रजिंदरपाल कौर छीना का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार टिप्पर चलाने वालों की कई शिकायतें मिली थीं। यह ड्राइवर भी तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था। उसने एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। जब हमने उसे रोका तो उसकी चाबी छीनी थी। मैंने कोई थप्पड़ नहीं मारा। उसके हाथ में चाबी थी, उसे छीना था। मैंने मौके पर थाना डाबा से पुलिस बुलाई थी और ड्राइवर को उसके हवाले कर दिया था।
रवनीत बिट्टू बोले- सत्ता के अहंकार की हद
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में सिर्फ साइड न मिलने पर आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना का ऐसा करना अहंकार का सबूत है। भगवंत मान सरकार के राज में विधायक खुद कानून हाथ में लेकर आम मेहनतकश लोगों की इज्जत नीलाम कर रहे हैं। बिट्टू ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या वे अपनी विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे या इस दादागिरी का समर्थन करेंगे?

Ludhiana-Aap-Mla-Chhina-Accused-Of-Slapping-A-Truck-Driver-Political-Atmosphere-Heats-Up-Mla-Claims-She-Only-Snatched-The-Keys



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं