लुधियाना के पीजी में लड़की ने किया सुसाइड, दोस्त से झगड़े के बाद उठाया कदम
Sep15,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना के थरीके में पीजी में रहती एक लड़की ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों के मुताबिक महिला का घटना से पहले दोस्त के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद दोस्त उसका शव किसी को बिना बताए वहां से ले गया। उसके मुंह पर चोट के निशान थे। मृतका की पहचान मोगा के निहाल सिंह वाला निवासी चरनप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह थरीके इलाके में स्थित पीजी में रहती थी। वह यहां प्राइवेट नौकरी करती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उसी पीजी में लड़की का दोस्त भी रहता था। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। झगड़े के बाद युवक अपने कमरे में चला गया, जिसके बाद लड़की चुन्नी के सहारे पंखे से लटक गई। सोमवार रात करीब 12:30 बजे जब युवक वापस आया और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा, तो महिला पंखे से लटकी हुई थी।
मुंह पर चोट के निशान मिले
स्थानिक निवासियों ने बताया कि महिला के मुंह पर नीले पड़े चोट के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या से पहले मारपीट हुई थी। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवक शव को अपनी कार में रखकर बिना किसी को बताए वहां से निकल गया। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां न तो शव था और न ही युवक था। फिलहाल लाश को सीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Girl-Commits-Suicide-In-Ludhiana-Pg-Took-The-Step-After-A-Quarrel-With-A-Friend