निगम हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा, 82 करोड़ के नकली नोट लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता, पार्षद की मौत के कारण बैठक स्थगित
Oct10,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। गुरु नानक देव भवन में आज नगर निगम हाउस की बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मीटिंग शुरू होने से पहले ही एंट्री के दौरान एफएंडसीसी के मेंबर्स दो बोरियों में 82 करोड़ रुपए के नकली नोट भरकर सदन के अंदर ले आए। मेंबर्स का यह अनोखा और तीखा विरोध प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बन गया है। भारी हंगामे और विरोध के बीच सदन को एक पार्षद के दुखद निधन की जानकारी दी गई। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों और अधिकारियों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा। शोक की इस घड़ी में पार्षद को सम्मान देते हुए हाउस की बैठक को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया गया और मीटिंग को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, स्थगित की गई यह अहम बैठक अब 12 तारीख यानी सोमवार को दोपहर 3 बजे गुरु नानक देव भवन में ही दोबारा आयोजित की जाएगी। बैठक में शहर के कई अहम मुद्दों, रुके हुए फंड और विकास कार्यों पर चर्चा होनी है। वहीं नकली नोटों के मुद्दे को लेकर बैठक में भी भारी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।
High-Voltage-Drama-At-The-Municipal-House-Congress-Leader-Arrives-With-82-Crore-In-Fake-Currency-Meeting-Adjourned-Following-A-Councilors-Death