October 11, 2026 00:44:30
होटल में महिला की हत्या, बॉयफ्रेंड पेट में चाकू मारकर भागा, कमरे में बेड पर लाश मिली; 2 बच्चों की मा

होटल में महिला की हत्या, बॉयफ्रेंड पेट में चाकू मारकर भागा, कमरे में बेड पर लाश मिली; 2 बच्चों की मां थी

Oct10,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बरनाला जिले के एक होटल में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। थोड़ी देर में बॉयफ्रेंड होटल से निकल गया, लेकिन लौटा नहीं। जब होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला की लाश बेड पर पड़ी थी। महिला के मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने सबूत जमा किए। इसके बाद होटल को सील कर दिया गया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। महिला 2 बच्चों की मां थी। पुलिस के मुताबिक, बरनाला में पटियाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर तपा थाने के ठीक सामने स्थित होटल मिलन में यह वारदात हुई है। मृतका की पहचान बरनाला की बाजीगर बस्ती की रहने वाली जसवीर कौर (31) के रूप में हुई है। वह दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की मां थी। होटल मिलन के स्टाफ से बात कर पुलिस को पता चला है कि जसवीर कौर शनिवार दोपहर को अमनदीप सिंह नाम के व्यक्ति के साथ होटल में पहुंची थी। होटल में जमा आधार कार्ड के मुताबिक, अमनदीप गांव बदरा का रहने वाला है।
1 घंटे बाद निकल गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि होटल स्टाफ का कहना है कि कमरे में जाने के बाद इन दोनों की कोई आवाज नहीं आई। इसके करीब 1 घंटे बाद अमनदीप कमरे से बाहर आया और होटल से सीधे निकल गया। उसने होटल स्टाफ से या रिसेप्शन पर कोई बात नहीं की। पुलिस के अनुसार, जब काफी देर तक अमनदीप सिंह होटल नहीं लौटा और कमरे से जसवीर कौर भी बाहर नहीं आई तो होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने होटल मैनेजर को इसकी सूचना दी। जब मैनेजर ने जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। होटल स्टाफ ने बताया कि इसके बाद मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया तो बेड पर जसवीर कौर की लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर किसी धारदार चीज से वार किए गए थे। वहीं, पेट में से भी काफी खून बह चुका था। इससे जसवीर कौर की मौत हो चुकी थी।
पुलिस को हथियार नहीं मिला
होटल ने स्टाफ ने इस वारदात की जानकारी फौरन पुलिस को दी। सूचना पर तपा थाने के SHO अमरीक सिंह ग्रेवाल और चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में DSP जसकरण सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच की और क्राइम सीन को सील कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बरनाला की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जमा किए। हालांकि, मर्डर में इस्तेमाल हथियार मौके से बरामद नहीं हुआ।
DSP बोले- अवैध संबंधों में विवाद की आशंका
DSP जसकरण सिंह बराड़ ने बताया कि जांच में मामला अवैध प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। मृतका के पति मंगा सिंह की शिकायत पर आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए CIA स्टाफ और स्थानीय पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि उनसे महिला को क्यों मारा?

Woman-Murdered-In-Hotel-Boyfriend-Fled-After-Stabbing-Her-In-The-Abdomen-Body-Found-On-The-Bed-She-Was-A-Mother-Of-Two



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं