September 11, 2026 00:44:50
दिवाली के बाद पंजाब में गर्माएगा चुनाव माहौल:4 सीटों पर उपचुनाव के लिए Bjp और Aap के 80 स्टार प्रचार

दिवाली के बाद पंजाब में गर्माएगा चुनाव माहौल:4 सीटों पर उपचुनाव के लिए Bjp और Aap के 80 स्टार प्रचारक तैयार; कांग्रेस का इंतजार

Nov1,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में उप-चुनावों का बिगुल बज चुका है। नामांकन के बाद स्क्रूटनी कमेटी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूचियां तैयार कर रही हैं। इसी बीच उम्मीदवार भी प्रचार करने के लिए रोजाना अपने हल्कों में निकल रहे हैं। लेकिन, दिवाली के बाद चुनावी माहौल बढ़ने लगेगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रचारकों की लिस्टें जारी कर दी हैं, जबकि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट दिवाली के बाद जारी होगी। चारों सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है। ऐसे में तीनों केंद्रीय पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा देंगी। अभी तक इन चार सीटों में से 3 सीटें कांग्रेस और 1 सीट AAP के पास थी। जिनमें से एक चब्बेवाल सीट के पूर्व विधायक ने पार्टी बदल AAP का दामन थाम लिया था। पार्टियों की कोशिश है कि उनकी सीटें दोबारा से उन्हीं के पास आएं। वहीं, इस चुनाव में चार नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में

भाजपा ने बीते सप्ताह ही अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी की थी। इस लिस्ट में टॉप पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम भी शामिल है। साथ ही गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन सिंह मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, अनुराग ठाकुर, विजय रुपानी के अलावा फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां स्मृति ईरानी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), रवि किशन, प्रीति सपरू और हंस राज हंस मैदान भी पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने मैदान में उतरेंगे।


केजरीवाल के साथ पूरी ब्रिगेड करेगी प्रचार

AAP ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची को सार्वजनिक कर दिया है। जिसमें AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पूरी ब्रिगेड चार हलकों में प्रचार करेगी। अरविंद केजरीवाल के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, संजय सिंह, संदीप पाठक और राघव चड्ढा भी प्रचार करेंगे।

Election-Atmosphere-Will-Heat-Up-In-Punjab-After-Diwali-80-Star-Campaigners-Of-Bjp-And-Aap-Ready-For-By-Elections-On-4-Seats-Waiting-For-Congress



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं