September 11, 2026 06:13:46
Cm मान ने 10 हजार सरपंचों को शपथ दिलाई, केजरीवाल बोले- सरकार ग्रांट देगी, धोखाधड़ी मत करना

Cm मान ने 10 हजार सरपंचों को शपथ दिलाई, केजरीवाल बोले- सरकार ग्रांट देगी, धोखाधड़ी मत करना

Nov8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियानाके धनांसू में शुक्रवार को 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। वहीं कंप्यूटर टीचर अपनी मांगों को लेकर भगवंत मान का घेराव करने आ रहे थे। पुलिस ने कोहाड़ा के पास उन्हें रोक लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमारी पार्टी को बने हुए 12 साल हुए हैं। हमने कई चुनाव लड़े। एक MLA बनना आसान है, जबकि सरपंच बनना मुश्किल। जो जिम्मेदारी लोगों ने आपको सौंपी है, उसे पूरा करना है। गांववालों का विश्वास नहीं टूटने देना और ऊपर वाले का विश्वास भी कायम रहना चाहिए। पंजाब सरकार आपको ग्रांट भेजेगी। इस पैसे को जनता के लिए प्रयोग करना। इसमें धोखाधड़ी नहीं करनी। सरपंच सभी गांववालों के साथ मिलकर फैसला लें। फिर कोई निर्णय गलत नहीं हो सकता। कानून के मुताबिक साल में 2 बार ग्राम सभा होनी चाहिए। कई बार तो यह कागजों में ही हो जाती है। कोशिश करना कि हर महीने ग्राम सभा बुलाई जाए। जो प्रस्ताव पास होंगे, वे काम करवाने होंगे। उससे गांव का भला होगा। अब आप सरपंच बन गए हैं। आप किसी पार्टी के सरपंच नहीं हो। हम आपका पूरी तरह सहयोग करेंगे। बशर्ते आपकी नीयत साफ होनी चाहिए।

सरपंच गांव की सूरत बदलेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- सरपंचों ने गांवों की सूरत बदलनी है। सरकार की तरफ से उन्हें पूरी मदद दी जाएगी। अंगुली लगाने वालों से बचना होगा। इस प्रोग्राम में कई पार्टियों से जीते सरपंच आए हैं। चुनाव के समय किसी भी पार्टी से जुड़ जाया करो, लेकिन पौने 5 साल गांव में रहा करो। सरपंच गांव का होना चाहिए। हमें केजरीवाल ने तोड़ने वाली नीति नहीं सिखाई। हमारे पास कोई भी प्रस्ताव लेकर आएगा, उसका काम किया जाएगा। अमेरिका वाले मंगल पर प्लॉट काटने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक हम लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए। अभी छप्पड़ों व सीवरेज का काम नहीं हुआ। पंचायतें ऐसे काम मेरे पास लेकर आएं, जिससे समाज का भला हो। मोहल्ला क्लीनिक खोलने हैं, स्कूल खोलने हैं। जो भी पैसा गांव में आएगा, उस पैसे से पास खड़े होकर काम करवाना है। अगर कोई गलत सामान प्रयोग करता है तो हमें बताओ, हम उसका टेंडर खत्म कर देंगे। उस पर कार्रवाई करेंगे।

Cm-Mann-Administered-Oath-To-10-Thousand-Sarpanches-Kejriwal-Said-Government-Will-Give-Grants-Do-Not-Commit-Fraud



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं