September 11, 2026 05:10:44
नया कारनामा- विधायक गोगी ने वेस्ट विधानसभा से टिकट दावेदारों की निगम कमिश्नर डेचलवाल से करवाई मीटिंग

नया कारनामा- विधायक गोगी ने वेस्ट विधानसभा से टिकट दावेदारों की निगम कमिश्नर डेचलवाल से करवाई मीटिंग, अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Nov16,2024 | Desk | Ludhiana


यशपाल शर्मा, लुधियाना

बुडढ़ा नाला सफाई प्रोजेक्ट के तहत अपनी सरकार में लगाए गए नींव पत्थर को तोड़ने का कारनामा करने वाले विधानसभा वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी ने आज एक नया कारनामा निगम के इतिहास में कर डाला। आज गोगी ने कौंसलर चुनाव से पहले ही विधानसभा वेस्ट से आम आदमी पार्टी की टिकट के दावेदारों की मीटिंग निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल से करवा डाली। वाक्या ही नगर निगम के इतिहास में ये पहली बार ही है कि किसी विधायक ने टिकट दावेदारों को निगम कमिश्नर के समक्ष बैठा अफसरों को ये हिदायत करवा डाली कि वे टिकट दावेदारों की ओर से कहे जाने वाले डेवलपमेंट वर्क करवाने को तुरंत एक्शन मोड में रहे और सफाई व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखें। गौर हो कि एक दिन पहले ही लुधियाना वेस्ट से पूर्व विधायक व मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी व पूर्व कौंसलर ममता आशू ने अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था की पोल खोलते हुए विधायक गोगी की खूबी खिल्ली उड़ाई थी। जिसके बाद कौंसलर टिकट के कुछ दावेदाराें ने ये भी बताया था कि निगम अफसर उनके कहे मुताबिक वार्ड में काम नहीं कर रहे। यही कारण था कि गोगी आज अपने पिटारे में रखे टिकट दावेदारों को लेकर निगम जोन डी आफिस जा धमके और निगम कमिश्नर आदितय डेचलवाल से मीटिंग की अगुवाई कर अफसरों को ये हिदायत करवा डाली कि अफसर डेवलपमेंट वर्क में किसी भी तरह की देरी न करें और साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाकर रखें। गौर हो कि कौंसलर चुनाव में देरी के चलते पिछले करीब एक साल से इन दावेदारों के कहने पर ही विभिन्न वार्डों में निगम अफसर काम करवा रहे हैं।   


बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-सह-जोनल आयुक्त (जोन डी) अभिषेक शर्मा, कार्यकारी अभियंता बलविंदर सिंह, कार्यकारी अभियंता एकजोत सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विपल मल्होत्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विधायक गोगी और नगर निगम आयुक्त देचलवाल ने अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सफाईकर्मियों की दैनिक उपस्थिति की जांच करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को पार्कों और ग्रीन बेल्ट से बागवानी अपशिष्ट को नियमित रूप से हटाने का निर्देश दिया।


New-Feat-Mla-Gogi-Held-A-Meeting-With-Corporation-Commissioner-Dechalwal-Of-West-Vidhan-Sabha-Ticket-Contenders



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं