September 10, 2026 05:47:54
दिसंबर के अंत में होंगे निगम चुनाव, लोकल गर्वमेंट के सेक्रेटरी ने जारी की नोटिफिकेशन

दिसंबर के अंत में होंगे निगम चुनाव, लोकल गर्वमेंट के सेक्रेटरी ने जारी की नोटिफिकेशन

- पुरानी वार्डबंदी पर चुनाव करवाए जाने की प्रबल संभावना

-विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों को प्रचार करने को भी नहीं मिल पाएगा पूरा समय

Nov22,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना,अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला नगर निगम के चुनाव दिसंबर अंत में करवाए जाएंगे। इस संबंधी लोकल गर्वमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस लिहाज से एक बात साफ है कि अगर ये चुनाव दिसंबर अंत में इतनी जल्द होंगे तो ये चुनाव पुरानी वार्डबंदी के लिहाज से करवाए जाने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इसका बड़ा कारण है कि एक माह के भीतर नई वार्डबंदी के तहत इंतजाम करने सरकारी तंत्र के लिए संभव नहीं होगा। लेकिन एक बात ये भी जिस लिहाज से एकाएक ये चुनाव करवाए जाने का एलान पंजाब सरकार ने कर दिया है, उससे एक बात ओर साफ है कि इतने कम समय में विपक्षी पार्टी के कौंसलर उम्मीदवारों के पास अपने प्रचार का अधिक समय भी नहीं बचेगा। 

--------------

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मिलेगा जल्द चुनाव का फायदा

बड़ी बात है कि दिसंबर महीने में होने जा रहे निगम चुनाव का आम आदमी पार्टी से कौंसलर चुनाव लड़ने के दावेदारों को बड़ा फायदा मिल सकता है। इसका बड़ा कारण ये है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से अपने अपने वार्ड में फाइनल किए गए उम्मीदवार पिछले करीब डेढ़ दो साल से लगातार जहां डेवलपमेंट करवाने को आम पब्लिक के संपर्क में है और वहीं नगर निगम आफिसों में भी उनके काम तवज्जों से किए जा रहे हैं। लेकिन नई वार्डबंदी के लिहाज से विधायकों की ओर से बूथ वाइस की गई प्लानिंग को कितना झटका लगता है, ये भी देखना होगा।

दिसंबर के अंत में होंगे निगम चुनाव, लोकल गर्वमेंट के सेक्रेटरी ने जारी की नोटिफिकेशन

Municipal-Elections-Will-Be-Held-At-The-End-Of-December-The-Secretary-Of-The-Local-Government-Issued-A-Notification

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026