September 10, 2026 06:01:19
डाईंग और होजरी उद्योग को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेवारी - हर्ष शर्मा

डाईंग और होजरी उद्योग को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेवारी - हर्ष शर्मा

लुधियाना व्यापार संघ इस गुंडागर्दी के विरोध में पूरी तरह से डाइंग उद्योग के साथ

Dec1,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना व्यापार संघ के प्रधान एडवोकेट हर्ष शर्मा ने प्रेस के नाम बयान जारी कर पंजाब सरकार से अपील की है कि नाला के प्रदूषण को मुद्दा बनाकर डाइंग उद्योग के साथ गुंडागर्दी पर उतारू लोगों से सख्ती से निपटा जाए। काला पानी के नाम से मोर्चा की बात करने वाले इन लोगों ने मोर्चों को अपना धंधा बना लिया है। ये लोग पूरी तरह से उद्योग और पंजाब विरोधी हैं। हर्ष शर्मा ने आरोप लगाया कि ये लोग ऐसे प्लान पर काम कर रहे हैं कि पंजाब से उद्योग पूरी तरह से पलायन कर जाए और बेरोजगार लोग इनके मोर्चों के काम में लगे रहें। हर्ष शर्मा ने कहा कि बुड्ढा नाला प्रदूषण की जो भी कोई समस्या है उससे निपटना सरकार का काम है ना कि किसी व्यक्ति-विशेष का। उसके लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। लुधियाना का पूरा होजरी उद्योग इस डाईंग उद्योग से जुड़ा है। जिसका पूरी दुनिया में सिक्का जमाने में कई साल लगे हैं और इस पर हजारों- लाखों परिवारों का गुजारा होता है। आज हालात ये है कि गैंगस्टर प्रवर्ति के लोग इस पर गिद्व दृष्टि लगाए बैठे हैं। अगर इन नकली पर्यावरण प्रेमियों का मकसद पर्यावरण है तो ये खेतों में जलाई जाने वाली पराली के मसले पर मोर्चा क्यों नहीं लगाते। पराली के मसले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश इन पर्यावरण प्रेमियों को क्यों नहीं दिखते। हर्ष शर्मा ने कहा कि वास्तव में ये लोग पंजाब की तरक्की के विरोधी हैं और कभी काला मोर्चा या बाहरी बनाम पंजाबी जैसे मुद्दे बनाकर पंजाब की तरक्की और शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। हर्ष शर्मा ने सरकार और मुख्यमंत्री से अपील कि वे इन्वेस्ट पंजाब जैसे कार्यक्रमों पर करोड़ों खर्च करने की बजाए मौजूदा उद्योगों को सुरक्षा और सुखद माहौल प्रदान किया जाए और इसको नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वालों पर लगाम लगाई जाए।

It-Is-The-Responsibility-Of-The-Government-To-Provide-Security-To-The-Dyeing-And-Hosiery-Industry-Harsh-Sharma

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं